पूर्व मध्य रेल के सीएमडी ने किया सोनपुर मंडल अस्पताल का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक (सीएमडी) डॉ जगदीश चन्द्रा ने 7 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल रेल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ डीआरएम विवेक भूषण सूद तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मो. तनवरुद्दीन भी थे। निरिक्षण के क्रम में सीएमडी ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

सीएमडी डॉ चन्द्रा ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों को ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया। अस्पताल में कमियों को देखते हुए उन्होंने कहा कि इसे जल्द सुधार करे। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो।

इस दौरान अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत कर्मचारी संघ, सोनपुर शाखा के प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान ने प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक से मिलकर मंडल चिकित्सा अस्पताल मे व्याप्त कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया तथा इसका यथाशीघ्र निदान कराने का अनुरोध किया।

सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगे

सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगो में नेत्र चिकित्सक सप्ताह में एक दिन यहां बैठते हैं। इनके पास जांच उपकरण का अभाव है, जिसके कारण कर्मचारियों की जांच नहीं हो पाती है। ईएनटी चिकित्सक की साप्ताहिक ओपीडी व्यवस्था है, परन्तु इनके पास जांच उपकरण नही होने के कारण कर्मचारियों की जांच नहीं हो पाता है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ की साप्ताहिक ओपीडी व्यवस्था है परन्तु फिजियोथेरापी तथा अन्य आवश्यक उपकरण की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में अल्ट्रासाउन्ड की व्यवस्था नहीं है। एक्स-रे सुविधा प्रतिदिन होना चाहिए। वर्तमान में साप्ताहिक है। आंख का ऑपरेशन मंडल चिकित्सालय में ही हो।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की साप्ताहिक ओपीडी व्यवस्था के अनुरूप दवाओ की उपलब्धता भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सेवा निवृत रेल कर्मचारी को ओपीडी में दिखाने के लिए अलग काउन्टर/चिकित्सक की व्यवस्था नहीं है। वयोवृद्ध सेवा निवृत कर्मचारी सामान्यतया लाईन में खड़ा नहीं हो पाते है उन्हें परेशानियां होती है। जिसे दूर किया जाये आदि शामिल है।

 88 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *