Advertisement

भूमि विवाद को लेकर युवक पर हथोँड़ा से हमला, युवक बुरी तरह घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भूमि विवाद को लेकर पांच युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ हथोँड़ा से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज बोकारो जिला के हद में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में चल रहा है। घटना 7 अक्टूबर की बतायी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित रजानगर मे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांच युवक मिलकर मोहम्मद मिराज अंसारी नामक युवक को हथोँड़ा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

घायल मिराज के परिजनों ने बताया कि नौसाद, सरफराज, सोहेल और बिट्टू ने घर में बंद करके मिराज के साथ मारपीट किया। कहा कि बेरमो थाना के हस्तक्षेप के बाद मिराज को बचाया जा सका, नहीं तो उसे वह लोग जान से मार देते। फिलहाल घायल का इलाज सीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी मे चल रहा है। बताया जाता है कि मोहम्मद मिराज का रानीबाग फुसरो मे टेलरिंग शॉप का दुकान है। घटना के बाद बेरमो पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *