प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। पुलिस, पब्लिक, रिपोर्टर के तत्वावधान में बीते 26 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में बिरसा मुंडा रत्न 2026 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित सह राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इसके पश्चात कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
आयोजित बिरसा मुंडा रत्न सम्मान समारोह में झारखंड की लोकप्रिय लोक गायिका सुषमा नाग द्वारा बिरसा मुंडा पर गीत के साथ शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, चिकित्सक, साहित्यकार, कला एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को बिरसा मुंडा रत्न 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य स्पॉन्सर के रूप में तारा ग्रीन सिटी रांची के फाउंडर डायरेक्टर सह सीईओ अमित कुमार वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। इनके साथ महालक्ष्मी सुजुकी, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी एवं रेडिसन ब्लू ने भी स्पॉन्सर के रूप में जुड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद सह वरिष्ठ कांग्रेसी धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान करना न केवल उनके योगदान का सम्मान है, बल्कि यह अन्य को भी समाज हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। वे इस सफल आयोजन के लिए पूरे पुलिस, पब्लिक, रिपोर्टर टीम को शुभकामना देते है।
सम्मान समारोह के दौरान अन्य अतिथियों ने भी सम्मानित होने वाले सभी व्यक्तित्वों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मौके पर रांची के विधायक सीपी सिंह, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पद्मश्री मधु मंसूरी, सीनियर एडवोकेट सच्चिदानंद, डीडीसी रांची मुमताज़ अंसारी, माँ तारा ग्रीन सिटी के सीईओ अमित कुमार वर्मा, डायरेक्ट सोनी वर्मा, पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी, समूह संपादक शाहिद खान, प्रबंध संपादक संदीप कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी संपादक समीर हेजाज़ी, असगर एजाज, प्रियंका सिंह, अनु कुमारी, बलभद्र बड़ाईक, खुशीराम कुमार, संदीप चिक बड़ाईक, इरशाद कुरैशी, जयप्रकाश जायसवाल, रोहित पांडेय, रवि वर्मा, फासुद्दीन कुरैशी, शाहजेब अली, ज्योति लकड़ा, मो. सनाउल्लाह, अशोक कुमार दास, देवकीनंदन कुमार, निकोलस कोंगाड़ी के अलावे अन्य उपस्थित रहे।

बिरसा मुंडा रत्न से नवाजे गए विभूतियों में छत्तीसगढ़ के पद्मश्री जागेश्वर यादव, पुलिस इंस्पेक्टर रांची दीपिका प्रसाद, फाउंडर डायरेक्टर सह सीईओ मां तारा ग्रीन सिटी रांची अमित कुमार वर्मा, डायरेक्टर मां तारा ग्रीन सिटी रांची सोनी वर्मा, प्रभारी प्रधानाध्यापिका एसएस डोरंडा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय दिव्या नीलिमा खलखो, फाउंडर डायरेक्टर जेआइआईटी अकैडमी रांची बुलबुल आइच, समाजसेविका गुमला जयंती तिर्की, शिक्षिका एवं प्रख्यात लोक गायिका भरनो गुमला सुषमा नाग, झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्य शबनम परवीन, हिंदी लेखिका एवं साहित्यकार डॉ मेघा रानी, शिक्षाविद,साहित्यकार सह समाजसेविका डॉ सुषमा केरकेट्टा, सचिव महिला विकास स्वरोजगार समिति कविता कुमारी, जल सहिया एवं समाजसेविका सिमडेगा कोमलिना जोजो, बल गायिका गुमला कुमारी अक्षिता श्रेष्ठ, सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार, प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक गुमला डॉ मनीष कुमार, डायरेक्टर होटल द पार्क रिट्रीट एवं पूजा रेस्टोरेंट बिरसा चौक रांची डॉ रमाशंकर प्रसाद, आदि।
व्यवसायी सह समाजसेवी रांची मोहम्मद रेहान नवाज, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ सह डायरेक्टर राज हॉस्पिटल सिमडेगा डॉ भानु प्रताप साहू, समाजसेवी सह सदर छोटानागपुर मोमिन इसलाहिया कमेटी कचनारटोली रांची मो. अनवर, मुखिया मझपारा ग्राम पंचायत कुंआर मुंडा सुंदरगढ़ ओड़िशा मरियानुस कीड़ों, पारंपरिक जड़ी बूटी चिकित्सक लोहरदगा बैध हाफिज अंसारी, समाजसेवी भरनो गुमला अजहर अली, समाजसेवी सिसई गुमला मो. उमर फारूक अंसारी, जिलाध्यक्ष दफादार चौकीदार संघ लोहरदगा शमशुल अंसारी, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी गुमला असर आबदीन, जिला परिषद सदस्य सिमडेगा सामरोम पॉल टोपनो, समाजसेवी भरनो गुमला मुख्तार आलम, सामाजिक कार्यकर्ता सिमडेगा प्रदीप टोप्पो, समाजसेवी गुमला हाजी सुल्तान अंसारी तथा मुखिया ग्राम पंचायत चैनपुर गुमला सुशील दीपक मिंज शामिल है।
![]()












Leave a Reply