रांची के नामकुम से लाया गया वैक्सीन पहुँचा बोकारो

ज़िले भर में कुल 12 कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाये गए है- सिविल सर्जन
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची के नामकुम से लाया गया वैक्सीन 13 जनवरी को बोकारो पहुँचा। जहाँ प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एनपी सिंह (Doctor N.P Singh) सहित दण्डाधिकारी सीओ ने वैक्सीन को विधिवत रिसीव करते हुए सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम सेंटर में बनाये स्टोर के फ़्रीज़ों में रखवाया। इसे सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा के साथ-साथ 24×7 घण्टे बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है।
जानकारी के अनुसार अभी 10 हज़ार 7 सौ वैक्सीन की डोज़ बोकारो पहुँची है। जानकारी देते हुए प्रभारी सिविल सर्जन ने बताया कि आगामी 16 जनवरी को देशभर में वेक्सिनेशन आरम्भ की जाएगी। 14 और 15 जनवरी को इससे जुड़ी सभी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि ज़िले भर में कुल 12 कोल्ड चेन पॉइंट्स बनाये गए है। अनुमंडल अस्पताल सहित सभी प्रखंडो में बनाये गए कोविड सेन्टर वेक्सीन लगाए जाएंगे। इसे सुरक्षित रखने हेतु डीप फ्रीजर सहित आईएलआर भी लगाए गए है।
ज्ञात हो कि लगभग 7500 स्वास्थ्य कर्मियों को वेक्सीन लगाया जाना है। प्रतिदिन करीब 100 व्यक्तियों को वेक्सीन लगाया जाएगा। वेक्सीन लेने वाले सभी लोगो की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। प्रति वेक्सीन सेन्टर पर हेल्पडेस्क, वेटिंग एरिया, वेक्सीनेशन रूम तथा ऑब्जरवेशन रूम की व्यवस्था होगी। साथ ही फोटोयुक्त पहचान पत्र के वेरिफिकेशन के बाद कविन एप्लीकेशन रिकॉर्ड दर्ज करने के बाद वेक्सीनेसन को ले जाया जाएगा। वही दूसरी तरफ बायो वेस्ट मैनजमेंट की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।

 219 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *