Advertisement

भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल की ओर से 6 अप्रैल को भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोभा यात्रा पुराना बिडीओ ऑफिस भाजपा कार्यालय से बैंक मोड़ फुसरो तक शोभा यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखारविंद से संबोधन भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने सुना और अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा ली। यहां झंडोत्तोलन का भी कार्यक्रम किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, बोकारो जिला कार्यसमिति सदस्य मदन श्रीवास्तव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीणा देवी, आदि।

किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक गिरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष चंदन राम, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, वरीय भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, अशोक मिश्रा, टुनटुन तिवारी, शिवजी प्रसाद माथुरी, अशोक सिंह, अरुण स्वर्णकार, आशुतोष सिन्हा, नवल किशोर सिंह, मनोज कुमार रवानी, मूलचंद खुराना,आदि।

दिनेश यादव, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, राधा देवी, सरोजिनी दुबे, रमेश स्वर्णकार, जितेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, करण कुमार, मृत्युंजय पांडेय, अनिल गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, यीशु सिन्हा, विनय कुमार सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *