Advertisement

स्थापना दिवस पर भाजपा की ध्वजारोहण व शोभायात्रा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 42वे स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को भाजपा बोकारो जिला (Bokaro district) के विभिन्न मंडलों के मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाली गई।

जिसके तहत चास उत्तरी नगर मंडल द्वारा जिला महामंत्री संजय त्यागी मंडल प्रभारी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष पन्नालाल कांन्दू द्वारा भोजपुर कॉलोनी शिव मंडप से शोभायात्रा निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजा बाजा के साथ हाथों में पार्टी ध्वज लेकर शोभा यात्रा भोजपुर कॉलोनी से महावीर चौक, धर्मशाला चौक, चेक पोस्ट होते हुए बोकारो विधायक आवास पहुँची।

बोकारो विधायक (Bokaro MLA) के आवासीय कार्यालय में विधायक बिरंची नारायण की धर्मपत्नी नीना नारायण द्वारा पार्टी ध्वज फहराया गया। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित एलईडी के माध्यम से सुना।

जानकारी के अनुसार बोकारो विधानसभा क्षेत्र के हरला मंडल, माराफारी, चास मुफसिल, बालीडीह, बोकारो नगर, चास दक्षिण पिंड्राजोरा, कोऑपरेटिव मंडलों के प्रभारी व मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही साथ स्थापना दिवस के अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई।

आयोजित कार्यक्रम (Organized events) में लीला देवी, के के बोराल, माथुर मंडल, महेंद्र राय, श्याम लोचन सिंह, गोलू उपाध्याय, रंजीत वर्णवाल, बुधेश्वर घोषाल, हारु झारियात, हरे राम, राजेश घोषाल, लालू मोदक, झन्तु दे, सेंटी कुमार, विनोद वर्णवाल, वीरेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, कुंज विहारी, रमेश पाठक, अमित राज, ममता गोस्वामी, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, आदि।

बबिता देवी, सरिता देवी, गायत्री सिंह, दिलीप गुप्ता, सेंटी कुमार, अमर चौरसिया, प्रेम महतो, उत्तम स्वर्णकार, गुलाब स्वर्णकार, रमेश पाठक, पिंटू कुमार, सुरेंद्र वर्णवाल, टिंकू, बासुदेव कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *