प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज द्वारा अंगवाली मंडल के नए पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी की गयी है।
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष जीतलाल सोरेन, पीताम्बर मिश्रा, मंजू कुमारी, महामंत्री पद पर आशीष कुमार नायक, बजरंगी मिश्रा, सचिव पद पर मनोज यादव, सोहन करमाली, सोहन गंझू, रेखा देवी, कोषाध्यक्ष रुद्रेश शर्मा, उप कोषाध्यक्ष रामटहल सिंह, कार्यालय मंत्री अरुण महतो, मीडिया प्रभारी भूषण महली, सोशल मीडिया प्रभारी प्रेम तिवारी आदि बनाये गये है।
नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को केंद्रीय सदस्य, जिला प्रतिनिधि, पूर्व पदेन प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी है। जिसमें मुकेश मिश्रा, सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, सूरजमल नायक, राजकुमार ठाकुर, मनोहर नायक आदि के नाम शामिल है।
![]()













Leave a Reply