Advertisement

दांतु-चलकरी पथ पर कुशलबंधा के निकट छूटे मार्ग निर्माण की भूमि पूजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रामगढ़-बोकारो एनएच 23 से सटे दांतु से चलकरी, करगली मार्ग निर्माण का भूमि पूजन किया गया। चलकरी-करगली मार्ग के बीच पेटरवार प्रखंड के चांदो प्रखंड के कुशलबंधा के निकट लगभग 270 मीटर तक छूटे उक्त मार्ग निर्माण के लिए 10 अक्तूबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने भूमि पूजन किया।

बता दें कि, इस पथ को राज्य पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था, पर कुछ विवाद के कारण उक्त स्थल पर निर्माण नही हो सका था। इससे आमजनों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।

मौके पर मुखिया गीता देवी, वरीय कांग्रेस प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, रविंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र नायक, संवेदक बिनोद नायक, विधायक के निजी सचिव अभय ठाकुर, हराधन झा, उदय सिंह, विजय मंडल, राजू सिंह, पिंटू रजक, अमर सिंह, दीपक सिंह आदि दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *