Advertisement

एलपी-ट्रक के चपेट में बहादुरपुर रहिवासी की दर्दनाक मौत, सड़क जाम

पुलिस द्वारा वाहन जब्त व् पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा शव

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फोरलेन चौराहे के निकट 26 जुलाई को प्रातः टेलर-ट्रक की चपेट में आने से सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जरीडीह थाना क्षेत्र के ही बहादुरपुर रहिवासी 63 वर्षीय चंडीचरण ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक ठाकुर पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव रहिवासी अपने साढू के दामाद मनोज ठाकुर की बाइक क्रमांक-JH09Y/5820 से बोकारो रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान जैनामोड़ स्थित उक्त चौराहे के निकट ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने सड़क जाम कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

घटना की सूचना पाकर जरीडीह थाना प्रभारी बिपिनचंद्र महतो अपनी पुलिस टीम के साथ तत्पर हुए और उक्त एलपी ट्रक क्रमांक-JH09AK/8753 को पकड़कर थाने में जब्त कर लिया गया है। इधर समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया गया। कथित वाहन मालिक द्वारा मृतक परिवार को कुछ आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को पुलिस द्वारा सौंपी गई। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो एवं अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने *जगत प्रहरी* को उक्त जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *