Advertisement

एसडीओसीएम में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में स्थित सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के ढोरी एरिया अंतर्गत एसडीओसीएम (SDOCM) (कल्याणी) में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 7 अप्रैल को झंडोत्तोलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पीओ कुमार सौरभ (PO Kumar Sourabh) ने कहा कि सुरक्षा सप्ताह सुरक्षा एक उदेश्य है। जिसके तहत कामगारों को सुरक्षा के महत्व को समझाया जाता है। उन्होंने खदान में शून्य क्षति दक्षता हासिल किए जाने की अपील की। साथ हीं कहा कि कोयला खनन प्रक्रिया में सुरक्षा (सेफ्टी) को लागू करने में हमारे समेकित प्रयास जरूरी हैं।

इस अवसर पर कर्मियों ने शपथ ली कि वे सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अपने आपको समर्पित करेंगे। सभी संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने हेतु प्रयत्न करेंगे। सुरक्षा शपथ में इस बात पर जोर दिया गया कि वे शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।

कहा गया कि पिछले वर्ष सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिपार्टमेंटल कोयला का उत्पादन लक्ष्य से दुगना हासिल किया गया, जो पूरे सीसीएल में मिशाल के रूप में रिकॉर्ड कायम हुआ।

गौरतलब है कि 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलने वाले वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान उच्च स्तरीय टीम कोयला खदानों में अपनाए जा रहे सेफ्टी मानकों का निरीक्षण करेंगी तथा रिपोर्ट पेश करेंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर कंपनी (Company) में सेफ्टी से जुड़े सुधार किए जाएंगे एवं नए कदम उठाए जाएंगे।

मौके पर पीओ कुमार सौरभ के अलावा वरीय प्रबंधक शैलेश प्रसाद, सेल ऑफिसर एस के गुप्ता, सेफ्टी ऑफिसर रविंद्र रवि, ब्लास्टिग ऑफिसर विवेक कुमार, सहायक अभियंता असैनिक बीजे सरकार, श्रमिक नेता चंद्रशेखर महतो व जितेंद्र दुबे सहित मोहम्मद कलीमुद्दीन, दिनेश मंडल, कुंदन कुमार, दिलीप प्रसाद, एसबी सिंह, बाल्मीकि यादव, एसएन मिश्रा, उमेश चंद्र, केके पासवान, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *