Advertisement

बीडीए कॉलेज में मना आजादी का अमृत-महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में पिछरी स्थित बीडीए कॉलेज में 28 अप्रैल को अपराह्न एनएसएस इकाई के तत्वावधान में ‘आजादी का अमृत-महोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। यहां छात्र-छात्राओं के अलावे कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने किया। एनएसएस विभाग (NSS department) के पदाधिकारी प्रो. महेंद्र सिंह ने अमृत महोत्सव की महत्ता पर विशेष प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम (Program) की शुरुआत की।

अमृत महोत्सव के साथ देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) के सप्तांग सिद्धांतो पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम के विचारों को प्रभावित करने वाले भारतीय दार्शनिक कौटिल्य अर्थात चाणक्य है।

चाणक्य के सप्तांग सिद्धांत के अंतर्गत एक सभ्य एवं संपन्न राज्य के लिए सात आवश्यक तत्वों पर जोर दिया गया था। ये तत्व थे राजा, मंत्री, मित्र, कोष, दुर्ग, दंड व जनपद। आज वर्तमान समय में देश के राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री जिनकी सोच पर देश का विकास निर्भर है। इसी तरह सात तत्वों का विश्लेषण किया गया।

अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने महान कवि ‘गोपाल सिंह नेपाली’ की देश-भक्ति कविता सुनाते हुए कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर प्रो. विजय कुमार गुप्ता, डॉ विनय कुमार सिन्हा, केतकी सिन्हा, बासुदेव रविदास, दाऊद अंसारी, संध्या कुजूर, अब्दुल मन्नान, राजेश सिंह, पंकज जोरियार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *