Advertisement

युवा अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे आजसू कार्यकर्ता

पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने युवाओं के साथ की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आजसू पार्टी के गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने 5 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आगामी 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा अधिवेशन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कसमार एवं पेटरवार प्रखंड के युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में युवा अधिवेशन की तैयारियों, अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा और झारखंड के विकास की नई दिशा तय होगी। उन्होंने उपस्थित युवाओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर अधिवेशन का प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक युवाओं को जमशेदपुर पहुंचाकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।

बैठक में उपस्थित युवाओं ने भी संगठन की मजबूती और अधिवेशन की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। बैठक में कसमार एवं पेटरवार प्रखंड के बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।

मौके पर पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित युवा अधिवेशन झारखंड के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। मैं कसमार और पेटरवार के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *