आजसू पार्टी द्वारा सांसद आवास मे संथाल हुल के महानायक की मनायी गयी जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में मकोली स्थित गिरिडीह सांसद आवासीय कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले वीर योद्धाओं के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी गई।

मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि भारत में इस्ट इन्डिया कम्पनी के आने के बाद अंग्रेजो ने बंगाल से शुरू कर संथाल परगना मे अपना अधिपत्य जमाने लगे थे। वे यहां के महिलाओं के इजाजत से खिलवाड़ करते थे। आदिवासियों का जमीन हड़पना, बेतहासा लगान वसूल कराना एवं शोषण जुल्म की अनन्त दास्तान झेलने पर मजबूर किया।

आजसू केंद्रीय सदस्य सूरज महतो ने कहा कि जमींदार साहुकारों के द्वारा अंग्रेजी हुकुमत ने अपने खेल शुरु किया था। तब सिद्धो कान्हु, चान्द भैरव और फुलो झानो भाई बहनों ने अंग्रेजी हुकुमत को चुनौती देने का संकल्प लिया और पारम्परिक हथियारों से युद्ध की शुरुआत की।

इस अवसर पर युवा नेता दीपक महतो ने कहा कि अंग्रेजो के छक्के छुड़ाने के लिए 50 हजार जन फौज बना कर अंग्रेजी हुकुमत को खदेड़ना शुरू किया था, मगर अंग्रेजो ने गरीबो को दलाल बना कर गिरफ्तार कर हत्या कर दी थी। आज भी इस लडाई का कहानी संथाल परगना के साहेबगंज का भोगनाडीह गांव संथाल हुल का गवाह है।

जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी ने कहा कि हम सभी सिद्धू- कान्हु के जयंती पर खुशहाल झारखण्ड के सपनो को साकार करने के लिए आगे बढे। सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने कहा कि संथाल हुल के नायकों से सबक लेकर नया झारखण्ड बनाने के लिए आन्दोलन का आगाज करे।

सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान ने कहा कि हम लड़ाई का नेतृत्व कर सिद्धु कान्हु के आदर्श को स्थापित करने का संकल्प लें। नगर अध्यक्ष महेश देशमुख ने कहा कि संथाल हुल के महानायको के जयंती पर संकल्प ले कि झारखंडी सपना को साकार किया जाय।

उन्होंने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को हमारी पार्टी ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर समाजिक न्याय मार्च कर झुठ, फरेब, लुट, भ्रष्टाचार पर टिकी झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ कर राज्य के नवनिर्माण मे अपनी भूमिका सुनिश्चित करे।

सभा में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष बीरु हरि, छात्र संघ अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव विक्की महतो, जितेश कुमार, जसवंत महतो, रोहित चौधरी, चीकू शर्मा, सुनील कुमार, विक्की कुमार महतो, महेंद्र महतो आदि शामिल थे।

 99 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *