Advertisement

कॉलेज कैंपस में अराजकता के खिलाफ आइसा करेगी आंदोलन- सुनील

कालेज कैंपस में पुलिस द्वारा छात्रों को गाली देना बर्दाश्त नहीं-आइसा                                                एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। परीक्षा संबंधी कार्य करने आये कॉलेज छात्र को 13 जनवरी को स्थानीय पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर छात्रों और पुलिस में झड़प हो गयी। मामले में आइसा नेताओं ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान मुफस्सिल पुलिस ने गलतफहमी में आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज (District Head Lokesh Raj)  तीन आइसा नेताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस के इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से गुस्साए छात्रों एवं आइसा नेताओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क जाम कर बीआरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिना शर्त छात्र नेताओं को रिहा करने, कॉलेज कैंपस में व्याप्त अराजकता दूर करने, छात्रों के प्रमाण पत्र, सीएलसी, फी स्ट्रक्चर एवं विभिन्न छात्रों से संबंधित कार्यों के लिए पर्याप्त काउंटर समेत पूछताछ काउंटर की व्यवस्था करने, कैंपस में अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने, कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बहाल करने, कैंपस में अराजक तत्वों को संरक्षण देने वाला प्राचार्य एवं अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मौके पर आइसा नेताओं ने कहा कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में छात्रों को गोलबंद कर प्राचार्य के खिलाफ मजबूत आंदोलन आइसा खड़ा करेगी। आंदोलन में मुख्य रूप से सोनू कुमार, दीपक कुमार, दीपक यादव, राजू झा, राजू कुमार, प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, गंगा प्रसाद पासवान, जितेंद्र साहनी, प्रवीण कुमार, प्रेम कुमार, विवेक कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार सहित अन्य दर्जनों छात्र शामिल थे। मौके पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आइसा नेताओं को रिहा करने की जानकारी मिलने पर जाम समाप्त किया गया।
आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस पुलिसिया कार्रवाई को उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय के ईशारे पर एबीवीपी को आगे बढ़ाने के लिए किया जाना बताते हुए गिरफ्तारी की निंदा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *