एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत से ग्रामीण कांवरियों का जत्था 9 अगस्त को देवघर स्थित बाबाधाम के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर पुरा पंचायत क्षेत्र बोल बम के नारो से गुंज उठा।
जानकारी के अनुसार बांध कॉलोनी, बांध बस्ती सहित विभिन्न गांवों से बाबा भोलेनाथ के दर्जनों भक्त नव युवक कांवरिया संघ के साथ देवघर बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान किए तथा। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुगण की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की।

बाबाधाम रवाना होनेवाले कांवरियों के जत्था में मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव, तुलसी यादव, टेकलाल यादव, छोटन यादव, पवन यादव, रंजीत सिंह, महेश यादव, कौशल साव, प्रदीप गिरि, राजेश यादव, दीपक यादव, आनंद यादव, किशोर यादव, ऋषि साव, कुसुम कुमारी सहित अन्य श्रद्धालुगण शामिल थे। सभी श्रद्धालू बोलबम का नारा लगाते यहां से रवाना हो गये।
![]()













Leave a Reply