हाइवा चालक ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

समाचार प्रेषण तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के मनसा नगर कॉलोनी स्थित आवास में 8 जुलाई को एक अधेड़ ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक 28 वर्षीय चेतलाल सिंह बताया जा रहा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे 28 वर्षीय व्यक्ति चेतलाल सिंह पिता स्व. गणेश सिंह एडवेस्टर शीट में लगे कुंडी में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक निजी हाइवा चालक बताया जा रहा हैं। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

पारिवारिक सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक की माता एवं पत्नी दोनों आवास के बाहर आवास मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए गिराए गए बालू को चलनी से चालने का काम कर रहे थे। इसी बीच एडवेस्टस शीट आवास के अंदर परिवार के किसी बच्चे की नजर मृतक पर पड़ा। परिजनों के अनुसार वह एडवेस्टस शीट के कुंडी में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की जानकारी बच्चों द्वारा मृतक के अन्य परिजनों को दिया गया। इसके बाद तुरंत परिजनों द्वारा मृतक के गले में लगी गमछे को खोलकर शव को नीचे उतारकर जमीन पर लेटा दिया गया। इसके बाद स्थानीय बोकारो थर्मल थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक एके सिंह सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदेश भुइयां, पंसस प्रतिनिधि जयराज व अन्य गणमान्य जनों सहित आसपास के रहिवासियों की भीड़ जमा हो गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

इस संबंध में थाना के एसआई विक्रांत मुंडा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पायगा कि घटना आत्महत्या अथवा हत्या का है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह निजी हाइवा अथवा ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री व भरापूरा परिवार छोड़ गया है।

 202 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *