प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बीते 4 जून को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर घंटो चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार चर्चा के क्रम में आगामी 25 जून को वृहद कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। मंच संचालन नरेश कपरदार ने किया।
बैठक के प्रारंभ में ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास (पूर्व उपमुखिया) ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में अस्सी के करीब सदस्य जुड़े हुए हैं, लेकिन पंजीयन की जारी प्रक्रिया में डेढ़ सौ महिला, पुरुष सदस्यों की संख्या होना अनिवार्य है।
इसके लिए दर्जनों सक्रिय महिला सदस्यों को टोले, मुहल्ले में घूमकर अन्य सदस्यों को जोड़ने की जिम्मेवारी दी गयी। दूसरी ओर मंजू देवी एवं सुनीता देवी को सभी सदस्या के यहां पहुंचकर सर्वे करने की जिम्मेवारी दी गई, जिससे स्पष्ट हो सके कि अबतक किन्हें कौन कौन सी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध है।
मौके पर रेखा देवी, सावित्री देवी, लाखो देवी, जितेंद्र घासी, अमर सिंह, अर्जुन रजवार, सानू कुम्हार सहित सौ के करीब महिलाएं उपस्थित थी।
96 total views, 1 views today