Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय से सटे उपनगर चास के रामरूद्र +2 उच्च विद्यालय में 8 मई को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन विभाग कर्मी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बोकारो जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार के निर्देशानुसार विद्यालय में जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी एवं ट्रैफिक यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई वही उन्हें यातायात के समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्राओं से अपने सगे, संबंधियों, मित्रों को भी यातायात संबंधित नियम अनुपालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं कोचरपहिया वाहन में सीट बेल्ट, हेलमेट आदि लगाने की उपयोगिता बताई गई।

साथ ही उन्हें आंकड़ों के माध्यम से समझाया गया किस प्रकार यातायात नियम एवं सेफ्टी उपकरण न लगाने पर दुर्घटनाएं होती हैं।
इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति के गोविंद कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *