मायापुर पंचायत में कांग्रेस पार्टी ने चलाया जनजागरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में मायापुर पंचायत के तेतरटोला में 20 नवंबर को प्रखंड कांग्रेस कमेटी (Block Congress Committee) के द्वारा सघन जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा आसमान छूती महंगाई के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में मायापुर पंचायत के तेतर टोला और बूढ़ीसराय में जनजागरण चलाया गया।

इसमें शामिल कांग्रेस के प्रखंड प्रभारी अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला महामंत्री देवेन्द्र नाथ, रविंद्र सिंह सहित मायापुर पंचायत के निराला मांझी, अर्जुन पवारिया, मनीराम मांझी, सुखदेव मांझी, योगेंद्र मांझी, सुखलाल मांझी, गोपीचंद पवारिया, शिवनंदन मांझी, सावदेव मांझी, फुलमनी देवी, चूड़ामणि देवी, गंगामूनी देवी, उपासी देवी, बसंती देवी, कृष्णा कमार आदि शामिल थे।

 245 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *