कर्पूरी ग्राम-ताजपुर-भगवानपुर रेल लाईन को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू करो-सुरेन्द्र प्रसाद सिंह
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर रेल ओभर ब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क जीर्णोद्धार करने, कर्पूरी ग्राम-ताजपुर- भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरी ग्राम रेल लाईन को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू करने,आदि।
मालगोदाम चौक से जितवारपुर कॉलोनी तक जर्जर सड़क का मरम्मतीकरण करने, रेलवे की खाली जमीन पर सस्ती दुकान बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को देने समेत रेल से संबंधित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनात्क रणनीति तय करने को लेकर बीते 5 सितंबर को देर शाम समस्तीपुर जिला के हद में शहर के डीआरएम चौक स्थित नवनिर्मित यात्रीशेड पर रेल विकास एवं विस्तार मंच की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुधन पंजी ने किया। मौके पर भाकपा माले नेता कॉमरेड सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक राय, कांग्रेस के डोमन राय, राजद के राम विनोद पासवान आदि ने बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में सर्वसम्मति से उक्त मांगो को लेकर डीआरएम (DRM) कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। इससे पहले उक्त मुद्दे को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ ही आगामी 12 सितंबर को शहर के माधुरी चौक पर बड़ी भागीदारी वाला सर्वदलीय मंच का विस्तारित बैठक करने का निर्णय लिया गया।
![]()












Leave a Reply