Advertisement

सम्मानित किये गये सेवानिवृत अभियंता

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जागृत सीसीएल (CCL) ढोरी एरिया के एएडीओसीएम अमलो परियोजना के विद्युत एवं यांत्रिक अभियंता एस एम ए रिजवी के सेवानिवृत्त होने पर महाप्रबंधक कार्यालय में 6 सितंबर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के एसओपी प्रतुल कुमार और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रुप से उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद रिजवी ने ईमानदारी पूर्वक कंपनी के हित में कार्य किया है।

उन लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर उपरोक्त के अलावा कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम सहित विपिन कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, हाजी अहमद, मोहम्मद ताजुद्दीन, हाफिज गुफरान अहमद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *