Advertisement

मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-सीता सोरेन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। एटक से संबद्ध बोकारो कामगार यूनियन द्वारा 5 सितंबर को बोकारो (Bokaro) में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand mukti morcha) से जामा विधायक सीता सोरेन का अभिनंदन किया गया।

हाल ही में झामुमो विधायक सह केंद्रीय महासचिव सीता सोरेन को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कॉंग्रेस (एटक) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर झामुमो विधायक सीता सोरेन ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्हें उचित और समान कार्य के लिए समान वेतन देना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का प्रबंधन शोषण करता रहा है। अब यह नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि एटक देश का पहला संगठन है जो मजदूरों को उसका अधिकार दिलाता रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *