ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल ( SDJM Co Subdivision) विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव संजीत कुमार चंद्र ने बताया कि नालसा, झालसा एवं बोकारो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार ऑनलाइन लोक अदालत 28 नवंबर को आयोजित होगी। जिसमें बिजली विभाग, वन विभाग, बैंक विभाग, उत्पाद विभाग, एन आई एक्ट, सहित समझौता के आधार पर छोटे-मोटे दीवानी एवं फौजदारी मामलों का निष्पादन होगा।
एसडीजेएम द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त लोक अदालत आभासी होगी यानी ऑनलाइन ही होगी। जिसके लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। जिसके पहले बेंच पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय राजेश कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार, दूसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, मुंसिफ शरत निशिकांत कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं अधिवक्ता बैजनाथ शर्मा तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू एवं अधिवक्ता वकील महतो मौजूद रहेंगे।
![]()












Leave a Reply