रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 18 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। आयोजित जनता दरबार में मंत्री ने आमजनों से मुलाकात की।
इस दौरान उपस्थित समर्थकों ने स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का भव्य स्वागत किया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे रहिवासियों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही, समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने और आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और आमजनों को राहत पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े, यही राज्य सरकार और मेरी पहली प्राथमिकता है।
![]()













Leave a Reply