एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने 17 सितंबर को जिले के कई पुलिस अधिकारीयों का तबादला कर दिया है। जिसमें कुल 24 पुलिस पदाधिकारी शामिल है।
जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय द्वारा जारी तबादला आदेश क्रमांक-1393 द्वारा पुलिस केंद्र बोकारो के पुलिस निरीक्षक नित्यानंद महतो को बेरमो का थाना प्रभारी, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी, सेक्टर चार थाना प्रभारी संजय कुमार को माराफारी थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र के ममता कुमारी को थाना प्रभारी बोकारो स्टील सिटी, पुलिस केंद्र के विक्रांत कुमार को सेक्टर छह थाना प्रभारी, थाना प्रभारी यातायात नीतीश कुमार को सेक्टर चार थाना प्रभारी, थाना प्रभारी बीएस सिटी सुदामा कुमार दास को सेक्टर बारह थाना प्रभारी, साईबर थाना के अरबिंद कुमार को पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल, थाना प्रभारी सेक्टर बारह सुभाष चंद्र सिंह को चास मुफस्सील अंचल पुलिस निरीक्षक, साईबर थाना के अनिल कच्छप को गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सेक्टर छह संगीता को चंदनकियारी अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस केंद्र बोकारो की सुषमा कुमारी को थाना प्रभारी यातायात, आदि।
बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव को साईबर थाना, थाना प्रभारी माराफारी मो. आजाद खाँ को साईबर थाना, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार को बोकारो झरिया ओपी प्रभारी, हरला थाना के अमन कुमार को दुग्दा थाना प्रभारी, नावाडीह थाना के राहुल कुमार राम को कथारा ओपी प्रभारी, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह को थाना प्रभारी चंद्रपुरा, टास्क फोर्स बोकारो के अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओपी प्रभारी, सेक्टर चार थाना के आवेंद्र कुमार साव को थाना प्रभारी भोजुडीह, चीरा चास थाना के उदय शंकर शर्मा को ओपी प्रभारी बनगड़िया, बीएस सिटी थाना के अनिल लिंडा को थाना प्रभारी नावाडीह, चास थाना के मुकेश दयाल सिंह को थाना प्रभारी को थाना प्रभारी पेंक नारायणपुर तथा पेंक नारायणपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर को टिओपी मकोली का प्रभारी बनाया गया है।
![]()













Leave a Reply