Advertisement

सियार के हमले में घायल तेलियाडीह के राधा महतो ने तोड़ा दम

बीते 3 सितंबर को लालमटिया की बुधनी देवी की भी हो चुकी है मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों में बीते माह 12 अगस्त को सियार के हमले में घायल हुए ग्रामीणों में से टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह रहिवासी बुजुर्ग राधा महतो का 17 सितंबर को निधन हो गया। इससे पहले बीते 3 सितंबर को प्रखंड के हद में दुर्गापुर पंचायत के लालमटिया रहिवासी बुधनी देवी की भी सियार के काटने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बीते माह 12 अगस्त को एक जंगली सियार ने कसमार प्रखंड के नावाडीह, बगदा, टांगटोना, पुरनी बगियारी, रघुनाथपुर और लालमटिया सहित छह गांवों में हमला कर एक ही दिन में 12 ग्रामीणों को घायल कर दिया था। घायलों में साढ़े चार वर्ष की बच्ची से लेकर 75 वर्षीय महिला तक शामिल थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *