Advertisement

श्रीगणेश पूजा आयोजन में जमशेदपुर (टाटा) की कई आयोजन आकर्षक रहा

ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के टाटानगर की श्रीगणेश पूजा आयोजन के दर्जनों पांडाल व श्रीगणेशजी की प्रतिमा अति आकर्षक रहा। इस क्रम में गोलमुरी स्थित श्रीपशुपति नाथ मंदिर के समीप यंग लाइन बॉयज क्लब की ओर से आयोजित प्रतिमा अति आकर्षक रहा।

जानकारी के अनुसार यहां 17 सितंबर की रात दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं ढोलक, झाल, करताल, हरमोनियम की ताल पर धार्मिक भजन व माता भजन पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही न्यू रॉयल बॉयज क्लब,10 नंबर बस्ती (सुखिया रोड) का आयोजन व सजावट आकर्षक का केंद्र बना रहा। इसके अलावा बिरसानगर, स्टील गेट, साकची, काला पहाड़ी, मानगो, डिमना आदि क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *