रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो के शारीरिक शिक्षक एवं जूडो प्रशिक्षक राजीव सिंह का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता की निर्णायक समिति के सदस्य के रूप में किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हरियाणा कर मिनर्वा पब्लिक स्कूल जींद रोड करनाल में किया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने 16 सितंबर को शारीरिक शिक्षक राजीव सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल बोकारो के 28 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और जूडो में स्कूल के साथ झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षक राजीव सिंह के मार्गदर्शन में बच्चे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
प्राचार्य ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि विद्यालय को विश्वास है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।
राजीव सिंह के निर्णायक समिति में चयन पर स्कूल प्रबंधन समिति, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्राचार्य रेखा बनर्जी सहित विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply