Advertisement

डीसी ने किया विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत सचिवालय व आम बागवानी का निरीक्षण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 16 सितंबर को जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय भोजुडीह, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सचिवालय एवं मनरेगा अंतर्गत आम बागवानी का निरीक्षण किया।

जानकारी के आनु विद्यालय में उपायुक्त ने बच्चों से पढ़ाई, रुचि और भविष्य के सपनों पर संवाद किया। कक्षा तीन की छात्रा रूपा कुमारी की सुंदर हस्तलिपि की सराहना की, वहीं कक्षा दो के मेहराब हुसैन आलम द्वारा झारखंड के सभी 24 जिलों के नाम बताने पर उसका उत्साहवर्धन किया।

उपायुक्त ने बच्चों को लक्ष्य तय कर लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और स्मार्ट क्लास का भी जायजा लिया।
उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण गतिविधियों की जानकारी ली और पेयजल समस्या के समाधान का निर्देश दिया। वहीं पंचायत सचिवालय में सेवाओं, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। आम बागवानी का निरीक्षण कर पौधों के नियमित रख-रखाव के निर्देश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *