साढे छ: किलो गांजा सहित एक आरोपी चढ़ा बगोदर पुलिस के हत्थे  

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। बगोदर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक नवंबर को बगोदर सरिया रोड में गुमटी तथा विवेक नगर विजय साव के घर में छापेमारी कर साढे छ: किलो गांजा बरामद किया है। जिसमें प्लास्टिक के छोटे छोटे पुड़ीया बना तीन किलो सात सौ साठ ग्राम खुला एक थैैैला मे दो किलो 560 ग्राम जबकि महीन चुर्ण किया हुुुआ छ:सौ ग्राम शामिल है। सरिया रोड स्थित गुमटी से 50 पुडिया जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी विक्रेता विजय साव को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध को बगोदर सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने बताया कि गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सुचना पर छापेमारी की गई। जिसमें विजय साव के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग साढे छ: किलो गांजा को जब्त कर विधि सम्मत कारवाई की जायगी। जब्त गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत डेढ लाख रूपये  है। छापेमारी में बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, एएसआई राजनीश कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल थे।
अशोक सिंह/

 270 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *