Advertisement

योग दिवस पर तेनुघाट में न्यायिक पदाधिकारी सहित पुलिस कर्मियों ने किया योग

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। योग दिवस के अवसर पर बीते 21 जून को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक योग किया। योगा प्रशिक्षक संदीप प्रसाद ने बताया कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि योग करो स्वस्थ रहो। योग करने से कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलता है। कई शोध कर्ताओ ने योग से अनेको स्वास्थ्य लाभ के बारे मे बताया है और आमजनों से प्रतिदिन योग करने की अपील भी किया है, ताकि सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे।

योगा कार्यक्रम में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं राज कुमार पांडेय, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल सहित न्यायिक कर्मी शामिल थे।

योगा कार्यक्रम में मौजूद जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने वाली प्राचीन भारतीय पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त रहकर स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर समाज को अधिक स्वास्थ्य और जागरूक बनाया जा सकता है। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि योग इंसान में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। साथ ही उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक संदीप प्रसाद द्वारा उपस्थित गणमान्य जनों को क्रमवार पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तानासन, हलासन, ताड़ासन, वृक्षासन सहित दर्जनों योगासन कराए गए।

तेनुघाट ओपी में योग दिवस पर शिविर

एक अन्य समाचार के अनुसार 21 जून को पुरे विश्व मे योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला के हद में तेनुघाट ओपी परिसर मे विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। जहाँ सभी पुलिस के जवानों ने योग दिवस मे हिस्सा लिया और योग करते देखे गए। तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया की स्वस्थ्य रहने के लिए हर मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *