Advertisement

मुहर्रम को लेकर तेनुघाट ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी परिसर में मुहर्रम को लेकर 22 जून को शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी भजन लाल महतो की अगुवाई में आयोजित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि किस तरह मुहर्रम पर्व मनाया जाता है और इसे मनाने के पीछे क्या धार्मिक आस्था है। बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों को आपसी सहयोग और सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपिल की गयी।

शांति समिति की बैठक को घरवाटांड पंचायत के मुखिया पति रामचन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अख़्तर अंसारी, सेराज अंसारी, लाल बहादुर शर्मा, मिथुन चन्द्रवंशी, श्रीराम हेम्ब्रम, सेवा गंझू, झरी तुरी सहित अन्य ने संबोधित किया। बैठक में शांति समिति सदस्य के साथ कई गण्यमान्य मौजूद थे। मंच संचालन वारिस आलम ने किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने उपस्थित जनों से शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपिल की और जुलूस निकलने वाले पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने को कमिटी से आग्रह किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *