Advertisement

गुवा थाना द्वारा इस्को मिडिल स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 22 जून को गुवा थाना पुलिस, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी तथा बाल सुरक्षा अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में गुवा स्थित इस्को मिडिल स्कूल में मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जागरूकता अभियान के क्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना सकता है, इसलिए सभी को इससे बचना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी एवं बाल सुरक्षा अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने भी बच्चों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान के अंत में उपस्थित सभी स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध शपथ दिलाई गई और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संकल्प कराया गया।

मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, बाल अधिकार सुरक्षा मंच की सदस्य पदमा केसरी, एस्पायर की शताक्षी दास, कृष्ण गोप सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *