Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटरवार के अंगवाली में योग कार्यक्रमों का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते 21 जून को प्रातः बोकारो नील के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के विभिन्न विद्यालयों व् पंचायत सचिवालय में योग की विभिन्न मुद्राएं प्रदर्शित की गई।

जानकारी के अनुसार अंगवाली के स्थानीय जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में रविवारीय छुटी के बावजूद भी दर्जनों छोटे बच्चे, बच्चियां उपस्थित हुईं। विद्यालय के आचार्य सजल मैती, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, संदीप कुमार, संरक्षक देवब्रत जायसवाल, सचिव सचिन मिश्रा, शीला, विद्या, रानी, संगीता, प्रिंसी आदि योगा कार्यक्रम में शामिल थे।

अंगवाली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल आनंद मोदक, शिक्षक चंचल जायसवाल, इमरान अहमद, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार खन्ना, शिक्षक मो. नौशाद अली, सहायक प्राध्यापक शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार, आईसीटी इंस्ट्रक्टर रूपेश महतो, अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के अजीत रविदास, रोकी कमार, मनोज रविदास, उमाशंकर साव आदि ने योग क्रिया में शामिल रहे।

इस अवसर पर चलकरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर एवं आचार्यों ने बच्चों संग योग की कई मुद्राएं की।पेटरवार एवं जरीड़ीह प्रखंड के विभिन्न निजी व सरकारी विद्यालयों में भी उपस्थित जनों ने योगाभ्यास किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *