प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। मानव अधिकार मिशन संस्था बोकारो के सक्रिय सदस्य राकेश चौबे के पिता बिमलेंदु चौबे का बीते 9 जून की रात बिहार की राजधानी पटना में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों द्वारा 10 जून को बताया गया कि दिवंगत चौबे का अंतिम संस्कार वाराणसी के पवित्र मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। परिजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति की प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है।
ज्ञात हो कि, दिवंगत बिमलेंदु चौबे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस दुःखद घड़ी में मानव अधिकार मिशन के झारखंड प्रदेश प्रभारी कर्ण सिंह चौधरी, महासचिव आशीष महथा, अखिलेश शर्मा, संजय पाल, बोकारो जिलाध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी, संजय पटनायक सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply