एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र के मायानगरी मुंबई में रह रहे अपने नवासे (नाती) के जन्मदिन पर बोकारो जिला के हद में गायत्री मंदिर कथारा में नाना एवं नानी ने अनुष्ठान तथा दीप यज्ञ की। साथ हीं नाती के सुखी व् दीर्घायु होने की कामना की।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गायत्री कॉलोनी रहिवासी चंद्रभूषण प्रसाद तथा उनकी धर्मपत्नी वंदना सिन्हा की छोटी पुत्री स्वेता रानी तथा जमाई (दामाद) के पुत्र शिवा सिन्हा का दूसरा जन्म दिवस पर एक मई की संध्या बेला गायत्री समाज के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम बन्दनीय माता गायत्री देवी का अनुष्ठान कर नाती के लिए आशीर्वाद मांगा।
ज्ञात हो कि चंद्रभूषण प्रसाद की पुत्री स्वेता रानी एवं दामाद नमित कुमार मुंबई में कार्यरत हैं। हजारीबाग जिला के हद में पद्मा रहिवासी शिवा के दादा विनय कुमार सिन्हा सहित परिवारजनों ने जन्म दिवस पर दीर्घायु होने की कामना की हैं। उसके जन्मदिवस पर गायत्री ज्ञान मंदिर में विशेष रूप से दीप यज्ञ किया गया।
![]()













Leave a Reply