एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक मई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके मुख्यालय करगली में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
मजदूर दिवस पर करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में खनिक प्रतिमा पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा ने श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा भेजे संदेश को सभी के बीच पढ़कर सुनाया एवं बेहतर कार्य के लिए क्षेत्र के सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया।

श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक संचालन सह विभागाध्यक्ष खनन केएस गैवाल, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, प्रबंधक (मानव संसाधन) पीएन सिंह, सहायक प्रबंधक (एचआर) प्रेक्षा मिश्रा के अलावे महाप्रबंधक के वरीय निजी सहायक लव कुमार, कार्यालय कर्मी कमल सिंह, राजेंद्र महतो, सुजीत चौहान, दिलीप सोनी, आलोक अकेला, मनोज तिवारी, दिनेश यादव, तरसेम सिंह, परवेज अखतर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और सीआईएसएफ के अधिकारीगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply