Advertisement

सीसीएल के एएडीओसीएम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना कार्यालय कार्यालय परिसर में एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पीओ राजीव कुमार सिंह अन्य अधिकारियों, श्रमिक प्रतिनिधियों और मजदूरों ने श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर पीओ सिह ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री (भारत सरकार) जी. किशन रेड्डी द्वारा भेजे गए संदेश को सभी के बीच पढ़कर सुनाया एवं अच्छे कार्य के लिए कर्मियों को पुरस्कृत किया। साथ हीं श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालो मे पीओ के अलावा मैनेजर मुनी नाथ सिंह, सेल ऑफिसर विवेक सिंह, सहायक अभियंता सिविल बिट्टू कुमार सहित यूनियन प्रतिनिधि विकास सिंह, धीरज पांडेय, चन्द्रभान सिंह, राहुल कुमार, आशीष झा, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, महफूज आलम, नवीन श्रीवास्तव, टुनटुन तिवारी, छोटेलाल शर्मा, प्रकाश कुमार, चंदन तिवारथा, संजीव भट्ट, पवन पांडेय, दिनेश कुमार, गौतम कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *