एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की महारत्न कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी सीसीएल के कथारा क्षेत्र का क्षेत्रीय अस्पताल अब सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही सुचारू रूप से चलेगा। इस बात की सूचना स्वयं अस्पताल प्रबंधन द्वारा नोटीस बोर्ड पर लगाया गया है।
हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा चिपकाये गये नोटिस से क्षेत्र के रहिवासियों में असंतोष देखा जा रहा है। साथ हीं प्रबंधन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा चिपकाये गये सूचना में कहा गया है कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण शामिल सात बजे से सुबह सात बजे (12 घंटे) तक अस्पताल का सभी आपातकालीन सेवाएं निलंबित कर दी गयी है। इसके लिए किसी अन्य नजदीकी अस्पताल की सेवा लें। अस्पताल प्रबंधन के इस निर्णय से खासतौर से अस्थमा सहित ज्वर आदि के मरीजों की परेशानी बढ़ने की संभावना है।

इस मौके पर बोड़िया दक्षिणी के मुखिया तरुलता देवी, पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, समाजसेवी विजय पटेल, मनोज यादव, इस्लाम कुरैशी आदि ने अस्पताल प्रबंधन के इस नये फरमान पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
![]()













Leave a Reply