प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत की मंडपवारी चौक स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर का 26वां स्थापना दिवस एक मई को एक सादे समारोह में मनाया गया।
अपराह्न कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सचिन कुमार मिश्रा ने शिक्षकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इसके बाद भारत माता व मां शारदे की चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना की गयी।
ज्ञात हो कि, इस विद्यालय की स्थापना एक मई वर्ष 2001 को जिला के हद में बेरमो प्रखंड मुख्यालय फुसरो के प्रसिद्ध व्यवसाई स्व. कैलाश सिंह के दिवंगत पिता जगदीश सिंह के नाम पर की गयी थी। आज इस मौके पर छोटे स्कूली बच्चे, बच्चियों द्वारा कई व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गये, जहां ग्रामीण रहिवासियों ने खरीदकर खाने का जमकर लुफ्त उठाया।
स्थापना दिवस समारोह के मौके पर विद्यालय के वरीय आचार्य सजल कुमार मैती, शिक्षक बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, शिक्षिका तिलोचना देवी, शीला कुमारी, विद्या कुमारी, संगीता कुमारी, प्रिंसी कुमारी, रानी भारती आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply