Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव के ले भाजपा में है एकजुटता-रविंद्र प्रधान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लेकर भाजपा में एकजुटता बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र प्रधान ने इस बात का खंडन किया है कि भाजपा दो गुटों में बंटती नजर आ रही है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा के भाजपा पार्टी में आने से पार्टी की रौनक व गौरव बढ़ी है। भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता एकजुट हैै। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र प्रधान ने 7 जुलाई को एक भेंट में कहा कि कहीं से भी झारखंड में विधानसभा चुनाव में पार्टी के बिखरने की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन की मजबूती के लिए विचार किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी। अनौपचारिक रूप से कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव व चयन कर हर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से पार्टी में आने वाले का भाजपा स्वागत ही करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *