पीएम मोदी के प्रयास से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली लोकप्रियता-प्रकाश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलाचल मे सीसीएल के अधिकारियों, बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, महिलाओं, बुजुर्गों व युवक – युवतियों ने शिविर में भाग लेकर योग किया। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के सौजन्य से सुभाषनगर स्थित खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो के प्राचार्य पंकज कुमार मिश्र और लवली कुमारी ने योगाभ्यास कराते हुए योग से निरोग रहने का संदेश दिया। कहा की योग जीवन को सही रूप से विकसित होने में सहायक होता है। सभी को प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मिनट तक स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। कहा कि स्वयं और समाज के लिए योग जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष लोकप्रियता मिली है। अब पूरी दुनिया में योग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा बिना एक पैसा खर्च किए कोई भी अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकता हैं।

कोरोना महामारी के दौरान भी योग का महत्त्व दुनिया के सामने आया था, जब आमजनों ने योग के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने में सफलता पाई थी। उन्होंने कहा कि योग युगों-युगों से भारत की पहचान रहा है।

इस अवसर पर मदन वर्मा, रामू तांती, चंदन राम, विवेश सिंह, गीता देवी, पुष्पा देवी, कुंज बिहारी प्रसाद, विकास सिंह, बबलू सिंह, उज्जवल मुखर्जी, आर एस तिवारी, घनेशर सिंह, भिखारी सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

 84 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *