Advertisement

खेतको में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 75 रोगियों की जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको ऊपर टोला स्थित (डीआरएक्स) अफरोज आलम के नेतृत्व में 23 नवंबर को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर शार्प साइट आई अस्पताल रांची द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में पहले दिन 75 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गई। शिविर यहां लगभग महीना में दो बार लगेगा, जिसमें डॉक्टर अफरोज आलम सहयोग करेंगे।

जानकारी के अनुसार ख़ेतको में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क आंख जांच शिविर के आयोजन में ग्रामीण रहिवासियों ने सहयोग किया। पहले दिन शिविर के दौरान लगभग 75 रहिवासियों के आंखों की जांच की गई। मौके पर नेत्र जांच के कार्य में राहुल जयसवाल, सौमिक कुमार ने सहयोग किया।

इस अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सफीक आलम, सीपीआई नेता महिउद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, समाज सेवी सरफराज अहमद, अफताबुद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, अलताफ अंसारी, सबीना खातून, सलमा खातून, मरजीना खातून, करामत हुसैन, रईस आलम, आसिफ अंसारी, मो. हसमत अंसारी, हीरालाल नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *