Advertisement

बेरमो प्रखंड मे 7 मुखिया और 10 वार्ड सदस्यों ने किया नामांकन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 23 अप्रैल को बेरमो प्रखंड में मुखिया पदों के लिए 7 और वार्ड सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में बोरिया दक्षिणी पंचायत से सुनीता सिंह, बैदकारो पूर्वी पंचायत रीता किशन, बोरिया दक्षिणी पंचायत से रोजी फिरदोस आरा, जारंगडीह दक्षिणी पंचायत से मंजू देवी, बेरमो दक्षिणी पंचायत से राजेश कुमार सहित 7 लोगों ने मुखिया और 10 वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया गया।

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को कुल 44 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। झारखंड में 14 मई से पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान डाले जाऐंगे। नामांकन के लिए भारी संख्या में प्रत्याशी जूट रहे हैं। यहां तक कि इस बार पंचायत चुनाव के लिए तेनुघाट जेल में बंद आरोपी भी मुखिया चुनाव लड़ेंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *