Advertisement

आजाद नगर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, 450 छात्रों ने लिया भाग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार 27 जुलाई को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों को शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकार तथा सरकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साइबर ठगी से बचाव और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए फैंसी ड्रेस, ग्रीटिंग कार्ड एवं नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एक पेड़ माँ के नाम एवं कारगिल शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय परिवार ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *