Advertisement

श्रीकृष्ण मित्र मंडल का 42वाँ गणेशोत्सव मंडप पूजन संपन्न

विशेष संवाददाता/मुंबई। चांदिवली स्थित सफेद पुल के श्रीकृष्ण मित्र मंडल (साकीनाका का विघ्नहर्ता) द्वारा आयोजित 42वें वर्ष के गणेशोत्सव के अवसर पर गणपति मंडप पूजन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली और मंडल के सलाहकार के शुभ हाथों से मंडप पूजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत माने, सचिव संदीप सालवे तथा रत्नाकर शेट्टी, जिगर जैन, रियाज वजीर मुल्ला सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों ने मंडल के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए गणेशोत्सव सफल, मंगलमय और भक्तिमय वातावरण में संपन्न होने की शुभकामनाएँ दीं।श्रीकृष्ण मित्र मंडल पिछले 42 वर्षों से गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक प्रतिबद्धता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनजागरूकता का कार्य कर रहा है।

Tegs: # 42nd Ganeshotsav Mandap Puja of Shri Krishna Mitra Mandal completed

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *