Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में 271 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन प्रपत्र

नामांकन हेतु कुल 226 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा, 2 एवं 6 मई को होगी नाम वापसी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए विभिन्न पद- ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है । इसे लेकर 28 अप्रैल को 271 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों हेतु प्रपत्र दाखिल किया। नामांकन कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जारी रहा।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर 2 मई तक सुबह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के पास उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर सकते हैं। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 4 एवं 5 मई को होगी। नाम वापसी 6 एवं 7 मई को ले सकते है। वही 9 मई को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। साथ ही 24 मई को मतदान होगा तथा 31 मई को मतों की गिनती होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होनेवाले निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल से संबंधित 28 अप्रैल की प्रखंडवार विवरणी के अनुसार चंद्रपुरा प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 3 है।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 17 है। ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले की संख्या 27 है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले की संख्या 69 है।

नावाडीह प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 6 है। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या शून्य है। ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले की संख्या 42 है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले की संख्या 107 है। इसी प्रकार नामांकन हेतु कुल 226 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है।

चन्द्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंडों में प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन प्रपत्र खरीद रहे हैं। जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को चन्द्रपुरा एवं नावाडीह अंचल सह प्रखंड कार्यालय में अभ्यर्थियों के प्रपत्र खरीदने को लेकर भीड़ जुटी रही।

जानकारी के अनुसार चन्द्रपुरा से जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 2 रहा। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वालों अभ्यर्थियों की संख्या 13 रहा।

ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वालों अभ्यर्थियों की संख्या 10 रहा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वालों अभ्यर्थियों की संख्या 62 रहा।

नावाडीह प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या एक रहा। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 25 रहा।

ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 रहा, तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 103 रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *