Advertisement

2 नवंबर को फाइन आर्ट में होगा एसवीएचएस का वार्षिक महोत्सव

मुश्ताक खान/मुंबई। चेंबूर के लोकप्रिय साधू वासवानी हाई स्कूल (एस वी एच एस) का वार्षिक महोत्सव 2 नवंबर को फाइन आर्ट सोसायटी में होने जा रहा है। के जे खिलनानी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित इस स्कूल के वार्षिक महोत्सव के मुख्य अतिथि आइपीएस धनंजय कुलकर्णी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग), विशेष अतिथि शिक्षा निरीक्षक डॉ. मुश्ताक शेख (उत्तर विभाग), सम्मानित अतिथि इश्वर खिलनानी, श्रीमती सुनीता ए गोयल (ट्रस्ट प्रबंधन) आदि गणमान्य मौजूद रहने की संभावना है। यह जानकारी साधू वासवानी हाई स्कूल की प्रधानाचार्य मायरा ए तलरेजा (बरखा ) व उप-प्रधानाचार्य रसिका काटकर ने दी है।

साधू वासवानी हाई स्कूल (SVHS )की प्रधानाचार्य मायरा ए तलरेजा के अनुसार 2 नवंबर के वार्षिक महोत्सव में छात्रों के अलावा उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे भी अपने बच्चों के जौहर को देख सकें। फाइन आर्ट सोसायटी में आयोजित वार्षिक महोत्सव का मुख्य उद्देश छात्रों की शिक्षा, देश की संस्कृति और उनके अंदर आए बदलाव का आकलन करना है। प्रधानाचार्य के अनुसार साधू वासवानी हाई स्कूल में शिक्षारत छात्रों के हुनर, शिक्षा के प्रति लगन को परखना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। वहीं उप-प्रधानाचार्य रसिका काटकर ने कहा कि हमारे स्कूल के छात्रों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करना या प्रेरित करने में यहां के शिक्षक और शिक्षिकाओं की भूमिकाओं को मंच के जरीय अतिथियों  अभिभावकों व गणमान्यों के समक्ष लाना है।

Tegs: #SVHS’s annual festival in Fine Arts will take place on November 2nd.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *