Advertisement

मलेशिया में फंसे 10 मजदूरों की होगी वतन वापसी, परिजनों में हर्ष

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में 10 मजदूरों का पहला जत्था 26 अप्रैल को वतन वापसी करेगी। शेष बचे 20 मजदूरों को अभी तक टिकट नही मिल पायी हैं।

जानकारी के अनुसार वतन वापसी के लिए 25 अप्रैल की शाम को 10 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से उड़ान भरेंगे। 26 अप्रैल की सुबह सभी चैन्नई पहुंच जाएंगे। इसकी सूचना के बाद उन मजदूरों के परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने इसकी जानकारी दी।

सिकंदर अली ने बताया कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब लोग विदेशों में जाकर फंसे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में भी दलाल ने इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर मलेशिया पहुंचा दिया।

वापसी को लेकर परिजनो में खुशी का माहौल हैं। अली के अनुसार पहले जत्थे में वतन लौटने वाले मजदूरों में गिरिडीह जिले (Giridih district) के डुमरी प्रखंड अंतर्गत घुटबाली के विनोद महतो, सेवाटांड के देवानंद महतो, बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको के विनोद कुमार, बासुदेव महतो,आदि।

बुधन महतो, रामेश्वर महतो, बोकारो जिले (Bokaro district)  के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत महुवाटांड के झरी कमार, गोमियां प्रखंड अंतर्गत तिसकोपी के प्रेमलाल महतो, दशरथ महतो, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चानो के भुनेश्वर महतो शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *