प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर 11 अक्टूबर को हुई दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारपोखर रहिवासी सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा सड़क जाम कर दिया गया।
बताया जाता है कि सुंदर लाल महतो गांव-गांव घूमकर मुड़ी बेचने का काम करते थे। मुड़ी बेचकर साइकिल से अपने गांव लौटने के दौरान वे हाइड्रा की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय रहिवासियों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास करने लगी। रहिवासी मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे का निर्णय लेने की बात कह रहे हैं। रहिवासियों ने आरोप लगाया कि इतने व्यस्त चौक पर भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। कहना है कि व्यवस्था सुधारने के बजाय चालान काटने और जुर्माना वसूलने पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
![]()













Leave a Reply